कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट-पोथिंग सड़क पर निर्माण के दौरान चट्टान टूटकर जेसीबी के ऊपर गिर गई। इससे जेसीबी चालक घायल हो गया। इन दिनों पोथिंग क्षेत्र में सड़क की कटिंग का काम चल रहा है। सोमवार को सड़क कटिंग के दौरान चट्टान टूटकर जेसीबी के ऊपर गिर गई। चट्टान गिरने से जेसीबी चालक इकरार अहमद घायल हो गया। भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा गिरने से जेसीबी को काफी नुकसान हुआ है। घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उपचार करने के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।