सबागेश्वर। मंगलवार को दिन में एक युवक बिलौना में सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। लोगों की सूचना पर 108 वाहन से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
जहां पर उसका उपचार चल रहा है। युवक का नाम पंकज टम्टा बताया जा रहा है। चिकित्सकों की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने भी अस्पताल पहुंचकर पूछताछ की।