बागेश्वर। ग्राम पंचायत खोली के भगवती मंदिर में 22 अगस्त से सातूं-आठूं का आयोजन होगा। इस अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। ग्राम प्रधान कुंवर सिंह परिहार ने बताया कि 22 अगस्त को सुबह मंदिर में पूजा का कार्यक्रम होगा। इसके बाद गांव की महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली जाएगी। शाम चार बजे से नंदा मैया का नवरात्रि जागरण होगा। उन्होंने इस आयोजन में सभी ग्रामीणों से भागीदारी करने की अपील की है। ब्यूरो