बागेश्वर। जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद द्वारा नगर में बाइक रैली निकाली गई। यह रैली बिलौना स्थित गोलू मंदिर से शुरू होकर राधा-कृष्ण मंदिर पहुंची। विहिप के नगर अध्यक्ष जगदीश पाठक के नेतृत्व में आयोजित रैली में संजय नेगी, जिलाध्यक्ष शेर सिंह मलड़ा, पूरन रावत, नरेंद्र धामी, बबलू जोशी, भुवन लोहनी, हितेंद्र धपोला, गोविंद चंदोला, किशोर उपाध्याय, राजा पांडे आदि शामिल थे।