बागेश्वर के कौसानी केंद्रीय विदयालय में उपहार में पुस्तक देते विद्यार्थी। संवाद
कौसानी (बागेश्वर)। केंद्रीय विद्यालय कौसानी में पुस्तक उपहार कार्यक्रम के तहत बड़ी कक्षाओं के 150 विद्यार्थियों ने निचली कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए 670 पाठ्यक्रम संबंधी पुरानी पुस्तकें उपहार में दीं ताकि उन्हें बाजार से पुस्तकें न खरीदनी पड़ें।
केंद्रीय विद्यालय संगठन नई दिल्ली ने संसाधन संरक्षण, कागज बचाने, पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से इस कार्यक्रम की शुरुआत की है। छोटी कक्षाओं के विद्यार्थियों को पुस्तकें न खरीदनी पड़ें, इसलिए अगली कक्षाओं में पदोन्नत विद्यार्थी पुस्तक उपहार में देते हैं। इससे आर्थिक रूप से कमजोर अभिभावकों को मदद मिलती है। विद्यालय की पुस्तकालयाध्यक्ष अनीता कुशवाहा ने पुस्तक उपहार कार्यक्रम के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। इसका असर भी देखने को मिला। पुस्तकालयाध्यक्ष ने पुस्तक उपहार में देेने वाले विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि इसका लाभ अन्य विद्यार्थियों को मिलेगा। संवाद