बागेश्वर। प्रकटेश्वर सृजन मंच की ओर से गत 14 फरवरी को पुलवामा श्रीनगर में आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों की स्मृति में 24 फरवरी के दोपहर तीन बजे से संगम पर स्थित शिव मूर्ति के समीप है नमन उनको शीर्षक तहत काव्य गोष्ठी होगी। मंच के अध्यक्ष दीप चंद्र पांडेय ने सभी से बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की है।