बागेश्वर। पांच साल बाद क्रूरता एक्ट के तहत जब्त किए गए पशुओं के भरण पोषण का भत्ता बढ़ गया है। समिति के निर्देश पर बढ़ी दरें लागू कर दी गई हैं।
इससे जब्त पशुओं के भरण पोषण की समस्या से बड़ी हद तक निजात मिलेगी। जिला पशु क्रूरता निवारण समिति ने डीएम की मौजूदगी में गो, महिष, अश्व, श्वान आदि विविध वंशीय पशुओं के लिए अलग-अलग भरण पोषण दर लागू करने को मंजूरी दे दी है। इससे पहले वर्ष 2012 में भत्ता पुनर्निर्धारित किया गया था। समिति सचिव डॉ उदय शंकर ने बताया कि दर बढने से जब्त पशुओं के भरण पोषण में संसाधनों की कमी की समस्या कम होगी। ब्यूरो