बागेश्वर। मकान निर्माण का काम कर रहे मजदूूरों का सत्यापन न कराना एक मकान मालिक को महंगा पड़ा। पुलिस ने आरोपी मकान मालिक का पुलिस एक्ट में चालान काट दिया। साथ ही 10 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान बिलौना के मकान मालिक जगदीश कुमार टम्टा का चालान काटा गया। आरोपी मकान मालिक के यहां किच्छा निवासी चार मजदूर बिना सत्यापन काम करते पकड़े गए। ब्यूरो