बागेश्वर। कपकोट ब्लॉक के सुदूरवर्ती कर्मी गांव में चार साल बाद मजदूरों को मनरेगा का मानदेय बंटना शुरू हो गया है। पहले दिन शनिवार को मजदूरों के खाते में एक लाख रुपये जमा हुए। मालूम हो कि गत सोमवार को भुगतान की मांग को तोली के जिपं सदस्य गोविंद दानू ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था। दानूू ने प्रशासन के सहयोग का आभार जताया है।