फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताली ग्रामीण डाक सेवकों ने नारेबाजी कर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जीडीएस कमेटी की सिफारिशें लागू करने की मांग को लेकर ग्रामीण डाक सेवकों की बेमियादी हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। उपेक्षा का आरोप लगाते हुए हड़ताली डाक सेवकों ने नारेबाजी कर आक्रोश जताया। जिला मुख्यालय के प्रधान डाकघर में धरना स्थल पर आयोजित सभा में हड़ताली ग्रामीण डाक सेवकों ने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने के लिए गठित जीडीएस कमेटी की सिफारिश कैबिनेट की बैठक में नहीं रखी है। इससे नाराज डाक सेवकों ने जोरदार नारेबाजी की। कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन किया जाएगा। धरना देने वालों में जगदीश सिंह, यशवंत सिंह, किशन सिंह बोरा, भागीरथी देवी, राधा देवी, मान सिंह, देवेंद्र तिवारी, गिरीश कोरंगा, तारा खेतवाल, ममता कांडपाल, शेर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें