फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 मई को लाथी में आयोजित होगा बहुउद्देश्यीय शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। विकासखंड कपकोट के ग्राम पंचायत लाथी के प्राथमिक विद्यालय में 17 मई को जनसमस्याओं के निराकरण के लिए बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। डीएम रंजना राजगुरु ने बताया कि शिविर में वृद्धावस्था, विधवा, किसान पेंशन, परित्यक्ता पेंशन, तीलू रौतेली पेंशन समेत समाज कल्याण विभाग की योजनाओं के आवेदन भी भराए जाएंगे। चिकित्सा विभाग के शिविर में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा बांटी जाएगी। विकलांग प्रमाण पत्र भी बनाए जाएंगे। राजस्व विभाग द्वारा स्थायी निवास एवं जाति प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे। डीएम ने जनता से शिविर का लाभ उठाने का आह्वान करते हुए सभी अधिकारियों को शिविर में मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें