कपकोट (बागेश्वर)। पतंजलि योग समिति की ओर से ग्राम सभा फरसाली में योग शिविर आयोजित किया गया। योग शिक्षक केवलानंद और त्रिलोक शाही ने साधकों को योगाभ्यास कराया। साधकों को ध्यान मुद्रा, वायु मुद्रा, शून्यमुद्रा, पृथ्वी मुद्रा, वरुण मुद्रा, शक्ति मुद्रा, अपान मुद्रा के लाभ बताए गए। भस्त्रिका, कपालभाति, बाह्य, अग्निसार क्रिया, नौलि, उज्जायी, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी प्राणायाम सिखाया गया। वहां त्रिलोक कोश्यारी, आनंद मटवाल, बहादुर सिंह, विशन सिंह, रमा देवी, गंगा देवी, बसंती देवी, सरुली देवी, धनुली देवी आदि ने भाग लिया।