बागेश्वर। भारतीय खेतीहर मजदूर संघ की बैठक जिला संयोजक गणेश सिंह बोरा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला कार्यकारिणी को भंग करते हुए छह सदस्यीय समिति का गठन किया गया। बागनाथ मंदिर परिसर में हुई बैठक में गणेश सिंह बोरा पुन: जिला संयोजक चुने गए। विशन दत्त भट्ट, तारा पाठक, चंचल राम, बालम सिंह टंगड़िया, दर्वान सिंह बिष्ट, कृष्णानंद उपाध्याय सर्वसम्मति से सदस्य चुने गए। इस दौरान भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह रावत, महामंत्री धीरज चंद्र जोशी, कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कैड़ा आदि थे।