कौसानी (बागेश्वर)। कौसानी के राधा-कृष्ण मंदिर में सोमवार को कृष्ण जन्माष्टमी मेला धूमधाम से मनाया जाएगा। दोनों व्यापार संघों की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेले में पुलिस के जवान सिविल ड्रेस में भी मेला स्थल पर तैनात रहेंगे। व्यापार संघ अध्यक्ष मोहन सिंह दोसाद और पूजा मेहरा ने बताया कि 14 अगस्त को लक्ष्मी आश्रम के बच्चे कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। वहीं, व्यापार संघ कौसानी स्टेट की ओर से 15 अगस्त को अनाशक्ति आश्रम में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।