फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित मंत्री पंत ने आरसेटी भवन का लोकार्पण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। वित्त एवं पेयजल मंत्री प्रकाश पंत ने एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी का समाधान सरकारी नौकरी ही नहीं स्वरोजगार से भी बेरोजगारी को कम किया जा सकता है। वित्त मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने स्थानीय लघु उद्योगों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। इस अवसर पर प्रशिक्षण संबंधी पुस्तिका का विमोचन भी किया। इसके बाद मंत्री और डीएम रंजना ने आरसेटी भवन परिसर में तेजपत्ता का पौधा भी रोपा। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम सिंह साही, सहायक प्रबंधक आरके पंत, अग्रणी बैंक अधिकारी रुद्र सिंह रावत, निदेशक आरसेटी कश्मीर साहनी, सीडीओ एसएसएस पांगती, जिला विकास अधिकारी केएन तिवारी आदि अधिकारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें