बागेश्वर। आंगनबाड़ी केंद्र अमस्यारी में स्पंदन की मीटिंग हुई। मीटिंग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भगवती जोशी ने गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान साफ-सफाई, खान-पान, पौष्टिक आहार, टीकाकरण, प्रसव के बाद नवजात के टीकाकरण, जच्चा-बच्चा के पौष्टिक आहार की जानकारी दी गई। इसके बाद दफ्तरों में बालिका जन्मोत्वस मनाया गया। इस दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संकल्प भी लिया।