बागेश्वर। जिला पंचायत अपर मुख्य अधिकारी अरुण चंद्र बड़थ्वाल ने बताया कि जिला पंचायत परिसर में 59.37 लाख रुपये की लागत से सभागार का निर्माण होगा।
उन्होंने बताया कि 20 फरवरी को सुबह 11 बजे जिपं अध्यक्ष हरीश चंद्र सिंह ऐंठानी और विधायक चंदन राम दास शिलान्यास और भूमि पूजन करेंगे।