बागेश्वर। नए सरयू पुल के पास किया गया अतिक्रमण नगरपालिका ने हटा दिया है। बता दें कि जिला अस्पताल के पास लंबे समय से अतिक्रमण किया गया था। अतिक्रमण के कारण नगरपालिका यहां पर निर्माण कार्य नहीं करा पा रही थी। डीएम रंजना राजगुरु के निर्देश पर शनिवार को अतिक्रमण हटा दिया गया। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजदेव जायसी ने कहा कि नगर में अन्य स्थानों पर भी अवैध कब्जे और अतिक्रमण वाले स्थलों को चिन्हित किया जाएगा।