बागेश्वर। जीआईसी काफलीगैर में पीटीए की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से ठाकुर सिंह रौतेला को कार्यकारिणी का अध्यक्ष चुना गया। प्रधानाचार्य मदन मोहन गुरुरानी को पदेन उपाध्यक्ष, सहायक शिक्षक संजय सिंह जनौटी को सचिव, हर सिंह रौतेला कोषाध्यक्ष, राजेंद्र प्रसाद संरक्षक चुने गए।