बागेश्वर। धूराफाट एकता जागरूकता मंच की ओर से 28 और 29 अगस्त को सातू-आंठू मेला धूमधाम से मनाया जाएगा। मंच की ओर से मेले के आयोजन के लिए मेला समिति का गठन कर लिया गया है। समिति में महिपाल मेहता को अध्यक्ष, पूरन सिंह असवाल उपाध्यक्ष, प्रेम राम व मोहन सिंह असवाल सचिव, पनीराम कोहली सह सचिव, संतोष मेहता को मंत्री, योगेश असवाल को महामंत्री, पूरन सिंह असवाल कोषाध्यक्ष, विशन लाल, नरेंद्र सिंह को संरक्षक, बसंत सिंह असवाल व सुरेश लाल को मेला व्यवस्थापक और पूरन सिंह रावत को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। मोहन सिंह असवाल, धरम सिंह, आनंद सिंह, बहादुर सिंह, गिरीश सिंह, दर्शन सिंह, कुंदन सिंह, सुरेश राम, देवेन, भूपेश, हिमांशु समिति के सदस्य बनाए गए।