फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: राज्य स्तरीय बॉक्सिंग में 13 खिलाड़ियों ने जीते पदक

Wed, 03 Jan 2024 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में बॉ​क्सिंग में चैंपियन​शिप जीतने वाली बागेश्वर टीम के ​खिलाड़ी। संव
विज्ञापन
बागेश्वर। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 पदक जीते। एक स्वर्ण समेत सात पदक जीतकर अंडर-17 बालक वर्ग की टीम ने चैंपियनशिप अपने नाम की। अंडर-14 आयु वर्ग की बालिका टीम ने भी उम्दा खेल दिखाते हुए चार रजत पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन


हरिद्वार में बीती 29 से 31 दिसंबर तक आयोजित खेल महाकुंभ के अंडर-17 आयु वर्ग में तुषार ने 50 से 52 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। 46-48 किग्रा में हिमांशु, 50-52 किग्रा में शिवम सिंह, 54-57 किग्रा में निखिल काेरंगा, 57-63 किग्रा में रितिक कुमार और 48-50 किग्रा भार वर्ग में कमल गढि़या ने रजत पदक जीता। 48-50 किग्रा में अभिषेक चंद्र को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। अंडर-17 बालिका वर्ग में कृष्णा बघरी ने कांस्य पदक जीता। अंडर-14 बालिका वर्ग के 48-50 किग्रा में रोशनी आर्या और 40-42 किग्रा में गरिमा ने रजत पदक जीते। 44-46 किग्रा में भूमिका गढि़या और 36-38 में सृष्टि भट्ट ने कांस्य पदक अपने नाम किए। बालक वर्ग के 48-50 किग्रा भार वर्ग में मयंक पंत ने कांस्य पदक अपने नाम किया। जिला युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत, जिला क्रीड़ाधिकारी गुंजन बाला, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी हेमा परिहार, रविंद्र कोहली, कोच तनुज कुमार और खेल प्रशिक्षक गणेश धपोला ने खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें