बागेश्वर। कृषि इंटर कालेज दोफाड़ में सोमवार पांच फरवरी से प्रयोगात्मक परीक्षा शुरू होंगी। प्रधानाचार्य ने बताया कि पांच फरवरी को इंटर समाज शास्त्र, सात फरवरी को हाईस्कूल विज्ञान, आठ फरवरी को हाईस्कूल गणित व गृह विज्ञान, नौ फरवरी को हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। 14 फरवरी को इंटर जीव विज्ञान प्रयोगात्मक परीक्षा होंगी।