बागेश्वर। पूर्व केंद्रीय आर्म पैरामिलिट्री फोर्सेज कार्मिकों का संसद मार्ग दिल्ली में चल रहे आंदोलन में शामिल होने गए जिले के पदाधिकारी यहां लौट आए हैं। जिलाध्यक्ष मोहन सिंह कपकोटी ने बताया कि पैरामिलिट्री फोर्सेज कार्मिकों का सर्विस, वेतन, भत्तों और पेंशन के नियम केंद्रीय सिविल से अलग, केंद्र में पैरामिलिट्री मंत्रालय अलग बनाने, राज्यों में पैरामिलिट्री कल्याण बोर्ड निदेशालय, जिलों में कल्याण और पुनर्वास कार्यालय की स्थापना करने समेत कई मांगों को लेकर दिल्ली आंदोलन चल रहा है। 28, 29 और 30 सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष तारा दत्त शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह और बागेश्वर से गए पदाधिकारी भूख हड़ताल में बैठे। ब्यूरो