फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमस्यार के विद्यालयों में रोपे पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पदम सिंह डसीला स्मारक राइंका देवतोली समेत कमस्यारघाटी के कई विद्यालयों में तेजपात और नीम के 500 पौधे रोपे गए। पौधे अवकाश प्राप्त वन क्षेत्राधिकारी हयात सिंह मेहरा और पत्रकार विनोद मेहरा ने उपलब्ध कराए थे। स्वतंत्रता दिवस पर राइंका देवतोली परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य गणेश गोस्वामी ने कहा कि पर्यावरण संवर्द्धन में पेड़ों का बड़ा योगदान है। इस मौके पर राजूहा टकनार, कपूरी, जूहा चंतोला, तुुषरेड़ा, राइंका खैरोली, राउमावि रावतसेरा, प्राइमरी स्कूल रावतसेरा, कपूरी, नरगोली, पैठाण, सिमायल, तुषरेड़ा आदि विद्यालयों और गांवों में रोपे गए। वहां शिक्षक पंकज सिंह माजिला, रमेश भट्ट, आशीष कुमार, डा. रामहित प्रजापति, डा. अरविंद मिश्रा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें