बागेश्वर। सड़क निर्माण की मांग को लेकर साता और प्यारा के ग्रामीणों का क्रमिक अनशन शनिवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि बिलौना-सप्तेश्वर मोटर मार्ग का निर्माण शीघ्र नहीं हुआ तो आंदोलन को और भी तेज कर दिया जाएगा। आंदोलनस्थल शांतेश्वर मंदिर परिसर में शनिवार को प्यारा के शोबन सिंह और साता गांव के चंदन सिंह अनशन पर बैठे। वहां आनंद सिंह, हयात सिंह, राजेंद्र सिंह, मोहन सिंह, पूरन सिंह आदि मौजूद थे।