बागेश्वर। काकड़ीगैर गांव को सड़क से जोड़ने की मांग उठने लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क न होने से गांव में उत्पादित सब्जी, फल और दूध बाजार तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। गांव में पेयजल लाइन और पगडंडी भी नहीं हैं। सामाजिक कार्यकर्ता दीवान सिंह मेहता ने बताया कि पिछले कार्यकाल में वर्ष 2011 में मौजूदा विधायक भौर्याल कैबिनेट मंत्री थे। तब वह खुल्दौड़ी और बल्दौड़ी गांव पहुंचे थे। दोनों गांव पीएमजीएसवाई के तहत सड़क से जुड़ गए हैं, लेकिन काकड़ीगैर गांव आज भी सड़क से नहीं जुड़ सका है। उन्होंने विधायक बलवंत भौर्याल से गांव को सड़क से जोड़ने के लिए कार्रवाई की मांग की है।