बागेश्वर। स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून और पिथौरागढ़ के लिए कक्षा छह के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल 30 मार्च को डिग्री कॉलेज मैदान में होगा।
जिला क्रीड़ाधिकारी विनोद वल्दिया ने बताया कि महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में कक्षा छह के लिए एथलेटिक्स, फुटबाल, वॉलीबाल, बाक्सिंग, क्रिकेट, हॉकी, बैडमिंटन, जूडो, टेबिल टेनिस, निशानेबाजी और हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ में कक्षा-6 के लिए बाक्सिंग, फुटबाल के खिलाड़ियों के प्रवेश के लिए 30 मार्च को डिग्री कॉलेज मैदान में ट्रायल होगा। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी जिला क्रीड़ा कार्यालय से प्रोस्पेक्टस ले सकते हैं। इच्छुक खिलाड़ी को प्रधानाचार्य से सत्यापित जन्म तिथि प्रमाणपत्र, कक्षा पांच की अंक तालिका, उत्तराखंड का मूल एवं स्थायी निवास, व आयु प्रमाण पत्र साथ लना जरूरी है। अभ्यर्थी की आयु 12 साल से कम नहीं होनी चाहिए। एक खिलाड़ी एक खेल में ही ट्रायल ले सकता है। सभी खिलाड़ी अपनी किट लेकर आएंगे। ब्यूरो