फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर का पारा पहुंचा 42 डिग्री सेल्सियस

विज्ञापन
गर्मी से बचने को नदियों में नहा रहे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। बारिश न होने से तापमान बढ़ता जा रहा है। खुश्क मौसम के चलते सोमवार को पारा अधिकतम 42, न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भीषण गर्मी के चलते लोगों का दिन में बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बढ़ते तापमान के बीच बिजली भी कई बार गुल हो जा रही है। इससे लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। गर्मी से बचने के लिए बच्चे, युवा सरयू, गोमती समेत सहायक नदियों में सुबह से डेरा डाले हैं। गर्मी से परेशान लोगों का सुख-चैन छिन सा गया है। बारिश न होने से नहरों में पानी की मात्रा भी कम हो गई है। नहरों में पानी कम चलने से किसानों को धान की रोपाई में परेशानियां हो रही हैं। तपते खेतों की प्यास न बुझने से किसानों की समस्या दोगुनी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें