बागेश्वर। पालिका के अधिशासी अधिकारी राजदेव जायसी ने बताया कि खुले में सीवर बहाने पर घटबगढ़ निवासी जगदीश राम का 500 रुपये का चालान काटा गया है। उन्होंने बताया कि यह अभियान जारी रहेगा। गंदगी करने वालों का उत्तराखंड कूड़ा फेंकना व थूकना प्रतिषेध अधिनियम के तहत चलान किया जाएगा।