फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजीवन सहयोग निधि में 1.10 लाख रुपये हुए जमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। भाजपा की आजीवन सहयोग निधि के लिए कर्मी, सूपी, लोहारखेत बूथों पर मेले का आयोजन हुआ। सहयोग निधि में कार्यकर्ताओं ने 1.10 लाख रुपये के चेक जमा किए। मुख्य अतिथि विधायक बलवंत भौर्याल थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने को कहा। विधायक भौर्याल ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाने को कहा। उन्होंने युवाओं से स्वरोजगार अपनाने की अपील की। कार्यकर्ताओं ने विधायक को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर चौड़ा के चंदन राम आर्या, कुंदन कपकोटी सुडिंग, भूपाल मटियानी, दरबान टाकुली और गांसी की कमला देवी ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। वहां ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, मंडल अध्यक्ष शेर सिंह बिष्ट, जिपं सदस्य गोङ्क्षवद दानू, सुंदर देव, राजू दानू, पूर्व कैप्टन प्रवीण सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें