बागेश्वर। कंट्रीवाइड स्कूल बागेश्वर के छात्र मनीष जोशी पुत्र आनंद मोहन जोशी का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय में नवीं कक्षा के लिए हुआ है। छात्र की सफलता पर कंट्रीवाइड विद्यालय परिवार ने खुशी व्यक्त की है। इधर, न्यू सैनिक जूनियर हाइस्कूल कठायतबाड़ा की छात्रा रेनू गोस्वामी पुत्री गोपाल गिरी का चयन नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा के लिए हुआ है। प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र मेहता सहित सभी शिक्षकों ने खुशी व्यक्त की है।