बागेश्वर। राजकीय प्राइमरी पाठशाला घिंघारूतोला के बच्चों ने नव वर्ष के उपलक्ष्य में शानदार बधाई कार्ड बनाए। बच्चों ने कार्डों को अपने प्रियजनों में बांटे और उनके आशीर्वाद प्राप्त किया।
सभी ने बच्चों की ओर से तैयार कार्डों को सराहा। प्रधानाध्यापक जगदीश दफौटी ने बच्चों के कार्य की सराहना की और उन्हें उपहार भेंट किए।