फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिल पा रहा बी पॉजीटिव ग्रुप का ब्लड

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल में गत तीन दिन से भर्ती पालड़ीछीना करालापालड़ीछीना गांव निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. महेंद्र सिंह करायत के पुत्र को बी पॉजेटिव ग्रुप का रक्त नहीं मिल पा रहा है। दिवंगत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महेंद्र सिंह करायत के पुत्र पूरन सिंह करायत का स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से खराब चल रहा है। वह इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती हैं। डाक्टरों ने उन्हें बी पॉजेटिव ग्रुप के रक्त की जरूरत बताई है। उन्हें यहां इस ग्रुप का रक्त नहीं मिल पा रहा है। नगर से गांव की दूरी अधिक है। यहां उनके परिचित भी नहीं हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से इस ग्रुप का रक्त उपलब्ध करवाने में सहायता की गुहार लगाई है। प्रभारी सीएमएस डॉ.एलएस बृजवाल ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था। कहा कि शीघ्र रक्त उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें