फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी की याद में सड़क निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. महेंद्र सिंह करायत की स्मृति में बनने वाले पालड़ीछीना- जनौटी पालड़ी- जैन करास मोटर मार्ग का निर्माण मंगलवार से शुरू हो गया है। इस मोटर मार्ग की निर्माण की मांग विगत कई सालों से की जा रही थी। सेनानी की पत्नी कमला देवी ने कहा कि पति स्व. महेंद्र सिंह करायत के त्याग व बलिदान को याद रखने तथा भावी पीढ़ी को उनकी याद दिलाने के लिए उनकी याद में मोटर मार्ग का निर्माण किया जाना जरूरी था। सेनानी के पुत्र फते सिंह करायत सहित परिवार ने प्रदेश सरकार तथा लोनिवि का आभार जताया है। इस मौके पर पूर्व प्रमुख राजेंद्र टंगड़िया, लोनिवि के अभियंता, जिला पंचायत सदस्य रवि करायत आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें