बागेश्वर। भगवान बागनाथ की नगरी में दुुर्गा पूजा कमेटी की ओर से महोत्सव की तैयारी शुरू हो गई है। सोमवार को महोत्सवस्थल नुमाइशखेत मैदान के पीपल के पेड़ के समीप महोत्सव के लिए भूमि पूजन किया गया। पंडित गणेश दत्त पांडे ने मंत्रोच्चार किया और विजय ने मुख्य यजमान की भूमिका निभाई। वहां हेम चंद्र पंत, उमेश साह, बसंत साह, गोविंद जगाती, गोविंद कठायत, दर्शन कठायत, गीता उपाध्याय, चंद्रा उपाध्याय, माया साह, जीवंती कांडपाल, प्रेेमा उपाध्याय, विजय परिहार, हेम जोशी, किशन नेगी, करन रस्तोगी, गौरव कठायत और रमेश साह आदि मौजूद थे। कमेटी के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के लोगों से महोत्सव को भव्य और आकर्षक बनाने में पूरा सहयोग देने की अपील की।