फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवारत सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से करें निस्तारण

विज्ञापन
चीनी सैनिक
विज्ञापन
बागेश्वर। सेवारत सैनिकों की समस्याओं के निस्तारण को लेकर डीएम रंजना राजगुरु की अध्यक्षता में जिला स्तरीय नामित सदस्यों की उपस्थिति में बैठक हुई। करालापलड़ी निवासी सैनिक दीवान सिंह द्वारा उनकी कटी भूमि का मुआवजा न देने की शिकायत की गई थी। इस पर डीएम ने लोनिवि के ईई को तत्काल मुआवजा देने के निर्देश दिए। फटगली गांव के हवलदार केदार सिंह द्वारा घर के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन को शिफ्ट करने के संबंध में पत्र भेजा गया था। ऊर्जा निगम के ईई ने बताया कि विद्युत लाइन पहले से थी जबकि मकान का निर्माण बाद में किया गया है। इस तरह के मामलों में निजी राशि से लाईन हस्तांतरित की जाती है। उन्होंने बताया कि आगणन तैयार किया गया है, शीघ्र ही लाइन शिफ्ट की जाएगी। तहसील गरुड़ निवासी सूबेदार मेजर दीवान राम के सात बाद भी सड़क न बनने के पत्र पर ईई ने ग्रामीणों के विरोध के कारण सड़क न बन पाने की बात कही। उन्होंने नए सिरे से सर्वे करने की बात कही। डीएम ने बैठक में सभी नामित सदस्यों को सैनिक कार्यालय से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण यथाशीघ्र करने को कहा। बैठक में एसपी मुकेश कुमार, लोनिवि के ईई एमसी शर्मा, कपकोट के अजय कुमार पांडेय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें