फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल की आग से ग्रामीणों ने बचाई पटवारी चौकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बारिश के बावजूद वनों में आग लगने की घटनाएं थम नहीं रही हैं। शुक्रवार रात कठपुड़ियाछीना, नदीगांव के जंगलों में आग लग गई। रात करीब 12 बजे आग के पटवारी चौकी तक पहुंचने से वहां अफरातफरी मच गई। बोहाला गांव के बहादुर सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। शनिवार को भी क्षेत्र के कई चीड़ के जंगलों में आग लगने से वन्य संपदा को नुकसान पहुंचा। ग्रामीणों ने वनों को आग से बचाने के लिए पुख्ता रणनीति बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें