फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवागत अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। नवागत अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कुलदीप शर्मा ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। बार एसोसिएशन की जिला इकाई ने बार भवन में एक कार्यक्रम आयोजित करके उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। शर्मा ने कहा कि वादकारियों को उचित एवं त्वरित न्याय प्रदान करने के पूरे प्रयास होंगे। जिला जज धनंजय चतुर्वेदी ने कहा कि देरी से मिला न्याय औचित्यहीन हो जाता है। इसलिए हर व्यक्ति को सुलभ और त्वरित न्याय न्याय पालिका में विश्वास के लिए आवश्यक है। इस मौके पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट लक्ष्मण सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट सुमन ने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार के जिलाध्यक्ष गोविंद भंडारी और संचालन विनोद भट्ट ने किया। वहां दिग्विजय सिंह जनौटी, हरीश जोशी, मनोज जोशी, कुंडल धपोला, गोविंद टंगड़िया और ओम प्रकाश आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें