बागेश्वर। जयपुर में आयोजित इंटरनेशनल आर्ट एक्जीबिशन में जीतनगर, मंडलसेरा निवासी उमेश चंद्र पुत्र दयाल चंद्र ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में उमेश ने कला में अपने विचारों का शानदार प्रदर्शन किया। उन्हें रियलस्टिक, थिकिंग व क्रिएटिविटी तीनों का समायोजन कर उत्कृष्ट कला के प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। प्रदर्शनी में प्रसिद्ध अभिनेता कंवलजीत सिंह मुख्य अतिथि थे। उमेश ने नेशनल मिशन इंटर कालेज बागेश्वर से इंटर तक की शिक्षा ग्रहण की है। वर्तमान में वह एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में कला वर्ग के छात्र हैं। फाईन आर्ट के विशेषज्ञ प्रताप सिंह मेहता ने उमेश को पेंटिंग की दिशा में कॅरिअर बनाने में मदद की। उमेश की इस उपलब्धि पर यहां विभिन्न संगठनों ने उन्हें बधाई दी है।