बागेश्वर। पुलिस अधीक्षक महेश कुमार के निर्देश पर पुलिसकर्मियों ने कोतवाली और थाना परिसरों में विभिन्न प्रजाति के कई पौधों का रोपण किया। हर पुलिसकर्मी ने एक-एक पौधा रोपा और उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी ली। पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि पेड़ों से जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा होती है। पानी के नहीं होने पर जीवन भी असंभव है। कोतवाली में कोतवाल टीआर वर्मा, एलआईयू निरीक्षक केएस देव, रीमा चौकी में एसआई जीवन सिंह चुफाल, कपकोट में गोपाल राम आदि के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया।