बागेश्वर। बागेश्वर-कपकोट के बीच बालीघाट के पास एक सूखा पेड़ बिजली की लाइन में गिर गया। इससे गाजली गांव की बिजली गुल हो गई। रविवार को दिन में बालीघाट के पास एक सूखा चीड़ का पेड़ गाजली को जोड़ने वाली बिजली की लाइन पर गिर गया। इससे पोल और तार पूरी तरह से टूट गए। ऊर्जा निगम के ईई भाष्कर पांडेय ने बताया कि लाइनों को दुरुस्त कर सोमवार तक आपूर्ति बहाल की जाएगी। इधर देर शाम को तेज अंधड़ चलने से पिटकुल द्वारा लगभग एक घंटे तक बिजली की सप्लाई बंद रखी।