बागेश्वर। पदोन्नति, जोखिम भत्ता और साल में एक महीने का अतिरिक्त वेतन देने आदि मांगों को लेकर चतुर्थ श्रेणी स्वास्थ्यकर्मियों का बाजो में काला फीता बांधकर यहां चल रहा विरोध प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। वक्ताओं ने जल्द मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। वहां जगदीश राम, निर्मल खेतवाल, चंदन बिष्ट, राज दरबान सिंह, सुरेश राम आदि थे।