कपकोट (बागेश्वर)। राज्य आपदा प्रतिवादन की ओर से जनता इंका फरसाली में तीन दिवसीय शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में आपदा काल में खोज बचाव के टिप्स दिए गए।
उन्होंने कहा कि आपदा आने का कोई निश्चित समय तो नहीं है, लेकिन संभावित खतरों से सावधान रहकर ही सुरक्षा की जा सकती है।
शिविर में एसडीआरएफ की टीम के सदस्यों ने शिविरार्थियों को आपदा के घिरे लोगों को रेस्क्यू के जरिए सुरक्षित बाहर निकालने, स्वास्थ्य सेवाएं तुरंत उपलब्ध कराने, सड़क दुर्घटनाओं से बचने और खाली पड़ी भूमि में अधिक पौधों का रोपण करने आदि के बारे में विस्तार से बताया। वहां एचसी त्रिभुवन सिंह, संतोष, कुलदीप, दर्शन, कमल, प्रधानाचार्य सुनील पांडे, पुष्कर, गोकुल रावत आदि थे।