फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से नेपाली मजदूर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। शहर के माल रोड पर एक अज्ञात वाहन ने नेपाली मजदूर को टक्कर मारकर घायल कर दिया। वाहन की टक्कर से मजदूर का पैर टूट गया। घायल नेपाली को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। मंगलवार देर शाम माल रोड पर हनुमान मूर्ति के पास एक वाहन ने 40 वर्षीय नेपाली मजदूर दीपक नाथ को टक्कर मार दी। इससे उसका पैर टूट गया। घटना के बाद वाहन चालक वाहन समेत भाग निकला। आसपास मौजूद लोगों ने घायल मजदूर को जिला अस्पताल पहुुंचाया। पैर में फ्रैक्चर होने से डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें