बागेश्वर। सरस्वती शिशु मंदिर कठायतबाड़ा में बृहस्पतिवार को आचार्य अभिभावक संघ की बैठक विद्यालय सभागार में हुई।
इसमें बच्चों को बेहतर बनाने के लिए कड़ी मशक्कत करने को कहा गया। अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई पर घर में भी ध्यान देने को कहा गया।
प्रधानाचार्य रमेया असवाल ने विद्यालय की उपलब्धियों के बारे में बताया। अभिभावक कमला गढ़िया और नैन राम सुझाव दिए। संचालन आचार्य किशोर मिश्रा ने किया। वहां आचार्य भुवन जोशी, हेमा डंगवाल, राधा मेहता और डौली आदि थे।
इधर, राज्य के प्रवास पर निकले विद्या भारती के संगठन मंत्री सुमन पृथ्वीकुलम ने विद्यालय के उत्तरोत्तर विकास के लिए आचार्यों को अपने सुझाव दिए।