बागेश्वर। तीन दिन पूर्व नदी में बहे युवक का बृहस्पतिवार को भी कोई सुराग नहीं लगा। तीसरे दिन भी पुलिस ने सरयू नदी में खोज की। बता दें कि बीते मंगलवार को सरयू पुल के पास नहा रहा एक अज्ञात युवक बह गया था। पुलिस और एसडीआरएफ ने बिलौना तक नदी में रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया।