फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंजल एकेडमी में बच्चों ने 101 पाउंड का केक काटकर मनाया बाल दिवस

विज्ञापन
कपकोट के एंजल एकेडमी में बाल दिवस पर 101 पाउंड के केक के साथ बच्चे और मुख्य अतिथि। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। एंजल एकेडमी कपकोट में बाल दिवस के उपलक्ष्य में छात्र-छात्राओं ने 101 पाउंड (40 किलो) का केक काटा। इस दौरान कई कार्यक्रम भी हुए।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने कुमाऊंनी, गढ़वाली और फिल्मी गीतों पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। स्कूल में जलेबी दौड़, बोरा दौड़, बैलून दौड़ भी हुईं। इससे पहले मुख्य अतिथि आम आदमी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने स्कूल के अनाथ छात्र दीपक मेहता की पढ़ाई सहित अन्य खर्चे उठाने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार और कविता गढ़िया ने किया। वहां पर विशिष्ट अतिथि व्यापार मंडल अध्यक्ष तारा सिंह कपकोटी, सभासद तनुज तिरुवा, प्रबंधक भरत गढ़िया, दीपा गढ़िया आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें