वेदांत ग्लोबल स्कूल में बृहस्पतिवार को बच्चों को स्वच्छता अपनाने की शपथ दिलाई गई। यह कार्यक्रम भारत सरकार के स्वच्छता अभियान के तहत आयोजित किया गया।
इसमें गंदगी से होने से वाले रोगों के बारे में जानकारी देते हुए बच्चों को सफाई के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्या राकी शर्मा, विवेक त्यागी, अरुण, शुभम, महेशचंद, शिवानी, ज्योति, रजनी, हुकम सिंह आदि मौजूद रहे।