फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चामुंडा मंदिर की मूर्तियां तोड़े जाने से तनाव

Wed, 09 Mar 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा के मोहल्ला जयओम नगर के चामुंडा मंदिर के पास मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बाईपास रोड स्थित मोहल्ला जयओमनगर के चामुंडा मंदिर की मूर्तियां सोमवार रात किसी समय शरारतीतत्वों ने तोड़ दीं। लोगों को मंगलवार सुबह इसकी जानकारी मिली, जल्द ही यह बात फैल गई। इससे तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पर एएसपी, सीओ सिटी, कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को संभाला। कोतवाली पुलिस ने खंडित मूर्ति को गंगा में विसर्जित करा दिया। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ शहर का माहौल बिगाड़ने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


बाईपास रोड स्थित शहर के मोहल्ला जयओमनगर में चामुंडा मंदिर स्थित है। करीब बीस दिन पहले चामुंडा मंदिर का जीर्णोद्धार हुआ था। इस दौरान मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा भी कराई गई थी। 14 मार्च को यहां भंडारे की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इससे पहले सोमवार रात किसी समय असामाजिक तत्वों ने माहौल खराब करने के लिए मंदिर का ताला तोड़कर घंटा चोरी कर लिया।

साथ ही शिवलिंग व भगवान शिव के परिवार की मूर्तियों को तोड़ दिया। मंगलवार सुबह करीब छह बजे लोगों ने मंदिर में मूर्ति टूटी पड़ी देखीं, जल्द ही घटना की जानकारी लोगों तक फैल गई। इसके बाद तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, तुरंत मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। कोतवाल शैलेंद्र प्रताप गौतम मय फोर्स के मौके पर पहुंचे तो तमाम स्त्री-पुरुष मौके पर जमा थे।
विज्ञापन


सूचना पर एएसपी विजय गौतम, सीओ सिटी शील कुमार और देहात, डिडौली, नौगावां सादात थाने की पुलिस भी मौके पर आ गई। इस दौरान अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई लेकिन अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत कर दिया। आनन फानन में खंडित मूर्ति को गंगा में विसर्जित करा दिया गया। पुलिस ने शक्ति कुमार अग्रवाल की तहरीर पर मूर्ति तोड़कर शहर का माहौल खराब करने की कोशिश में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

 जयओमनगर के चामुंडा मंदिर की मूर्तियां टूटी अवस्था में देखकर लोगों की आस्था को चोट तो पहुंची, जिससे वह आक्रोशित भी हुए, लेकिन उन्होंने यह कहकर शहर का माहौल खराब होने से रोक दिया कि शायद यह काम किसी शराबी का हो सकता है। मोहल्ले के लोगों ने इस प्रकरण को लेकर संयम का परिचय दिया और कोई ऐसा कदम नहीं उठाया जिससे लोगों को परेशानी हो।

नई मूर्तियां लेने हरिद्वार रवाना हुए लोग
अमरोहा। मोहल्ला जयओमनगर के चामुंडा मंदिर की मूर्तियों को तोड़ने के मामले में पुलिस के अधिकारियों ने बड़ी सूझबूझ का परिचय दिया। लोगों को नई मूर्तियां लाने के लिए हरिद्वार भेज दिया और चामुंडा मंदिर की सुरक्षा के लिए टीनशेड डालने और चैनल लगवाने का भी आश्वासन दिया।

-अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मूर्तियां किसने तोड़ी है, इसके खुलासे के लिए टीम का गठन भी कर दिया गया है। चामुंडा मंदिर की सुरक्षा के लिए टीनशेड और चैनल लगवाया जाएगा। -शील कुमार सीओ सिटी अमरोहा
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें