फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर के पिता का घर चोरों ने खंगाला

Sat, 20 Feb 2016 12:16 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर के लालबाग मोहल्ले में रह रहे कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर के पिता का मकान चोरों ने खंगाल लिया। चोर एक एलईडी, छह चांदी के सिक्के और ढाई हजार रुपये समेत हजारों रुपये का सामान ले गए। तीन माह के भीतर उनके मकान में  दूसरी बार चोरी हुई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


हसनपुर कोतवाली के मोहल्ला लाल बाग में खाद्य एवं रसद मंत्री कमाल अख्तर के पिता चौधरी नफीसुद्दीन अहमद पुत्र रियाजुद्दीन अलग रहते हैं। कई दिन पूर्व वह अपनी आंखों का आपरेशन कराने गए थे। मंगलवार को जब आपरेशन कराके लौटे तो देखरेख की वजह से कैबिनेट मंत्री के कैंप कार्यालय पर ही रुक गए।

इसके बाद शुक्रवार को वह अपने लालबाग स्थिति आवास पर गए तो मकान का ताला टूटा हुआ था। मकान के अंदर से एक एलईडी, सेटटॉप बाक्स, डीवीडी प्लेयर, घड़ी, चांदी के छह सिक्के आदि सामान व ढाई हजार रुपये गायब थे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके मुआयना किया और चौधरी नफीसुद्दीन की तहरीर के आधार पर अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस को बताया कि दिसंबर में भी उनके मकान में घुसकर चोर 15 हजार रुपये ले जा चुके हैं। तीन माह में यह दूसरी बार चोरी की वारदात हुई है।

कैबिनेट मंत्री के पिता के यहां चोरी की तहरीर मिली थी अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द चोरों को तलाश करते गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -डा. एस चनप्पा पुलिस अधीक्षक अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें